Post Details

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -24

Ajay Patel

Fri , Jun 20 2025

Ajay Patel

शक्ति का 24वा नियम
"आदर्शं दरबारी की भूमिका निभाओ"

राजा के दरबार में सबसे सुरक्षित वही है, जो उसके मन की बात जानता है 

यह नियम क्यों ज़रूरी है?

हर सत्ता के केंद्र में ऐसे लोग होते हैं, जो राजा के करीब रहकर उसकी नजर में रहते हैं। लेकिन उनका उद्देश्य सिर्फ दिखने के लिए नहीं बल्कि सत्ता के केंद्र में खुद को स्थापित करने के लिए होता है।

दरबारी वह है - जो दिखता है विनम्र, लेकिन सोचता है शक्तिशाली। 


रॉबर्ट ग्रीन की चेतावनी

जो राजा के दिल की बात जानता है, वो हमेशा सत्ता के खेल में बना रहता है।

लेकिन ध्यान रहे - दरबारी के खेल में छल और चापलूसी के बीच संतुलन बनाना सबसे कठिन है। 

ऐतिहासिक उदाहरण

ब्यू ब्रमेल ने इंग्लैंड के वेल्स के राजकुमार के साथ करीबी रिश्ता बनाया। वह राजकुमार की हर छोटी बात पर तारीफ करता, लेकिन हद से ज्यादा चापलूसी से बचता। वह दरबार में सबसे प्रिय बना रहा। लेकिन एक दिन उसने राजकुमार के वजन का मज़ाक बना दिया और उसी दिन से उसका पतन शुरु हो गया।

संकेतः दरबारी बनने का मतलब है, बोलो मीठा, सोचो तीखा। 

आज के संदर्भ में कैसे लागू करे ?

ऑफिस में:

बॉस के सामने अपनी उपलब्धियों को सीधा न गिनवाओ। बल्कि उसकी बातों से सहमत होते हुए, अपने सुझाव को उसकी योजना में ढाल दो।

सोशल नेटवकिंग में:

आप जितना अपनी बात कहने में रुचि रखते हो, उतना ही सामने वाले की बात को सुनो। विनम्रता दिखाओ, पर अपनी ताकत छुपाकर रखो। 

व्यवहारिक रणनीति

मधुरभाषी बनो, पर तीक्ष्ण सोचो। हमेशा अपनी रणनीति छुपाकर रखो। राजा के करीब रहो, लेकिन इतना भी नहीं कि वो आपसे घबराए। हर बात को सुनो, समझो, और उसे अपने पक्ष में मोड़ो। 

चेतावनी: संतुलन की असली ताकत हे

दरबार का खेल जोश में नहीं, होश में खेला जाता है।

अगर आप राजा के बहुत करीब पहुँच जाते हैं, तो वह आपको खतरा समझ सकता है। और अगर आप बहुत दूर हो जाते हैं, तो आप उसकी नज़रों से गायब हो सकते हैं।

संतुलन ही इस नियम की असली चाल है। 

क्या आपको लगता है कि इस सीरीज़ से आपको फायदा हो रहा है?

अगर हॉँ, तो इस पोस्ट को अपने 3 खास मित्रों को शेयर करें ।

आपका छोटा सा योगदान हमें इस सीरीज़ को जारी रखने की प्रेरणा देगा। 


The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -1

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -2

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -3

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -4

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -5

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -6

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -7

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -8

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -9

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -10

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -11

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -12

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -13

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -14

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -15

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -16

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -17

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -18

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -19

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -20

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -21

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -22

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -23

You may also like - "Be positive "

Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.